KORBA : सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा संबंधित पर अर्थदण्ड

              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर स्वच्छता के प्रति सतर्क निगम के स्वच्छता विभाग के अमले ने रविशंकर नगर में की यह कार्यवाही

              कोरबा (BCC NEWS 24): आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं उनकी टीम ने आज कार्यवाही करते हुये, सेनेटरी वेस्ट सड़क पर फेंकने वाले व्यक्ति पर अर्थदण्ड लगाया, सेनेटरी वेस्ट खुला सड़क पर फंेकने पर निगम ने पहली बार यह कार्यवाही की है। स्वच्छता अमले ने संबंधित को कड़ी हिदायत भी दी कि यदि उनके द्वारा दोबारा यह कृत्य किया जाता है तो और अधिक कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर को गंदा करने व सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम ने कड़ा रूख अपनाया हुआ है, एक ओर जहॉं नियमित सफाई कार्यो के साथ-साथ विशेष अभियान चलाकर निगम द्वारा शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण की त्रुटिरहित व्यवस्था संचालित कर घर-घर से कचरे का संग्रहण कराया जा रहा है, किन्तु कतिपय लोग शहर को गंदा करने, गंदगी फैलाने एवं घरांे दुकानों से उत्सर्जित अपशिष्ट को सार्वजनिक स्थान, सड़क व नाली में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।

              इसके परिणाम स्वरूप शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है तथा कोरबा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के निगम के प्रयासों को धक्का लग रहा है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के स्वच्छता विभाग के अमले ने अब इस दिशा में और अधिक कड़ा रूख अख्तियार किया है तथा सड़क पर कचरा डालने वालों पर उनके द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। निगम के पं.रविशंकर शुक्ल नगर कालोनी के एमआईजी साईट में आज एक व्यक्ति द्वारा सेनेटरी अपशिष्ट को सड़क पर डाल दिया गया था, इस पर स्वास्थ्य विभाग के अमले ने कार्यवाही करते हुये संबंधित पर 500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया, जुर्माने की राशि निगम कोष में जमा कराई तथा स्थल की त्वरित साफ-सफाई भी कराई गई। यहॉं यह उल्लेखनीय है कि सेनेटरी पैड अपशिष्ट को सड़क पर फेंकने पर पहली बार निगम द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

              सड़क, नाली में न डालें कचरा

              आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा है कि सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थल पर कचरा न डालें, इससे शहर की स्वच्छता पर प्रतिकूल असर पड़ता है व निगम के साफ-सफाई कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होने कहा है कि अपने शहर गली व मोहल्ले को स्वच्छ व सुंदर रखना, हम सबका सामूहिक व अतिमहत्वपूर्ण दायित्व है, हम इस दायित्व से भाग नहीं सकते, इस दायित्व का निर्वहन हमें पूरी ईमानदारी, इच्छाशक्ति व निष्ठा के साथ करना होगा, तभी हम अपने कोरबा शहर को देश का स्वच्छतम शहर बना सकेंगे।

              घर, दुकान से निकले कचरे को निगम के स्वच्छता रिक्शें में ही दें

              आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से आग्रह करते हुये कहा है कि आपके घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से कचरा इकट्ठा करने के लिये निगम द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है, अतः अपने घरों, दुकानों में सूखे व गीले कचरे के लिये पृथक-पृथक डस्टबिन रखें, उत्सर्जित कचरे को इन्हीं डस्टबिन में अनिवार्य रूप से संग्रहित करें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु आपके घर, दुकान पहुंचने वाली स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के रिक्शें व वाहन में ही उक्त सूखे व गीले अपशिष्ट को पृथक-पृथक रूप से दें। इसी प्रकार सेनेटरी पैड व इससे जुडे़ अन्य अपशिष्ट को भी पृथक रूप से ही सफाई रिक्शे में दें। 


                              Hot this week

                              KORBA : बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा...

                              KORBA : सुशासन से सशक्त किसान, समृद्ध हो रहा छत्तीसगढ़’

                              ट्रैक्टर से जोताई, खेतों में रोपा और कृषक श्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories