KORBA : राजस्व की जमीन पर वन विभाग का दखल, डिप्टी रेंजर पर अवैध वसूली करने का लगा आरोप; कलेक्टर से की शिकायत

              KORBA: कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई सालों से रहने वाले लोगों को सरकार के द्वारा वन भूमि का अधिकार पत्र दिया गया है। इस जमीन को खेती के लायक बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बालको नगर के आसपास ऐसे कुछ मामलों में लोगों ने डिप्टी रेंजर पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले के लिखित शिकायत कलेक्टर से की गई है।

              शुक्रवार को सराईपाली गांव के रहने वाले लोग अपनी शिकायत को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिला कार्यालय पहुंचे लोग बालको नगर वन परिक्षेत्र के नजदीकी गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों की शिकायत है कि सरकार ने इन्हें वन अधिकार पत्र तो दे दिया है लेकिन अब वह अपनी ही जमीन को खेती किसानी करने लायक बनाने के चक्कर में अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं।

              डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड रुपए की मांग कर रहे हैं

              ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के नजदीक उनकी जमीन है। राजस्व का दायरा भी यहां से लगा हुआ है और इसी की आड़ लेकर वन विभाग के डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड रुपए की मांग कर रहे है। बताया गया कि इलाके में ईंट-भट्टी से लेकर कई प्रकार के अवैध काम चल रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। और सब उच्च अधिकारियों के सांठगांठ से चलती है।

              वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पर हो कार्रवाई

              ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने इस मामले में काफी परेशानी होने की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया को दी है। ग्रामीणों की मांग है कि अवैध रूप से उगाही करने वाले वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories