KORBA: कोरबा गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मैच में शामिल हुए जिला भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा गोल्ड कप क्रिकेट कमेटी के द्वारा पाम मॉल के पीछे मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए प्रतियोगिता का फाइनल मैच नाइन स्टार वॉइस कोरबा एवं आर्या वॉइस कोरबा के मध्य खेला गया जिसमें प्रतियोगिता के फाइनल विजेता नाइन स्टार वॉइस रहा।

              मुख्य अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में सेंटी ग्रुप के कलाकारों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में साहेब के संचालक भूपेंद्र सिंह गांधी आयुष मोदी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बाकी मोगरा सतीश झा पूर्व मंडल अध्यक्ष भिलाई बाजार नरेंद्र पाटनवार धरम भारद्वाज मनमोहन चंद्रा कोरबा गोल्ड कब कमेटी के सदस्य धीरज राकेचा मितेश सिंह जीतू मोटवानी सोनू पाजी नीरज जायसवाल एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट खेल प्रेमी व खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories