KORBA : पूर्व राजस्व मंत्री कारपेंटर संघ विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे

              कोरबा (BCC NEWS 24): घंटाघर चौक में कारपेंटर संघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल घंटाघर चौक के विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए औद्योगिक शहर के विकास की कामना करते हुए संघ के सदस्यों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि कारपेंटर संघ विश्वकर्मा जयंती समारोह को जिस उत्साह व उमंग के साथ परम्परागत रूप से मनाते आ रहा है, वह एक उदाहरण है। संघ के यह कार्य समाज में एक धार्मिक व सामाजिक विचारधारा का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि कारपेंटर संघ के सदस्य समाज के हर तबके से जुड़े हुए है। इनके सहयोग से शहर के औद्योगिक विकास को गति मिल रही है। श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीर्घायु के लिए भगवान विश्वकर्मा की स्तुति कर भक्तों के मनोरथ पूरी करने कामना की। इस अवसर पर कारपेंटर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्य गण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              रायपुर : तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार

                              वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कर 4,100 किलो मछली...

                              Related Articles

                              Popular Categories