कोरबा: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत हुई नींव – संतोष राठौर

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में आज किसी और शहर से बेहतर है। साथ ही ऐसा ताना-बाना बुना गया हैं कि आम से खास लोंगो का इलाज शहर में ही स्थापित मेड़िकल कॉलेज में किया जा रहा हैं। उक्ताशय का विचार दर्री जोन प्रभारी संतोष राठौर ने दर्री क्षेत्र में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत बैैठकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने ने कहा कि पूर्व में कोरबा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। राजस्व मंत्री बनने के बाद जयसिंह अग्रवाल द्वारा की गई पहल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई। यहां अब अध्ययन भी प्रारंभ हो गया हैं। मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनने तक जिला अस्पताल में संचालित किया जा रहा जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाता हैं। यहां निःशुल्क डायलिसिस और एनआईसीयू की सुविधा मिल रही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 29 हमर क्लीनिक की स्थापना की गई हैं।

            सह प्रभारी बंटी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमर क्लीनिक के माध्यम से लोगो को वार्डों एवं मोहल्लों में मेडिकल सुविधा प्रदान की जा रही हैं। जहां निःशुल्क दवा एवं चिकित्सा प्रदान दी जा रही हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से मोबाइल मेडिकल वाहन के द्वारा चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रतिदिन मिल रहा हैं। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हैं। बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories