कोरबा : जनपद चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने वाले चार नेताओं पर गिरी गाज, भाजपा ने 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के चार नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उन नेताओं पर लगाया गया, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर अनुशासनहीनता की थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2609, 2610, 2611 और 2612 के तहत, अरविंद भगत, कृष्णा राजपूत, चंद्रकांता राजपूत और मोनिका भगत को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया। इन सभी नेताओं ने कोरबा जनपद पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर बगावत की थी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा ने यह आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा।

              पार्टी का कड़ा संदेश:-

              इस निष्कासन को भाजपा की आंतरिक सख्ती और अनुशासनप्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जो भी संगठन की नीतियों से हटकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को तरजीह देगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने  के लिए लिया गया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर...

                              रायपुर : नक्सल हिंसा पीड़ित बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

                              गृह प्रवेश कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर एवं जिला पंचायत...

                              Related Articles

                              Popular Categories