KORBA : प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव, बलरामपुर व बिलासपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी

              • 12 व 13 सितम्बर को वर्गवार विद्यार्थियों का कॉउंसलिंग आयोजित

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव,  बलरामपुर एवं बिलासपुर में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी कर कॉउंसलिंग आयोजित की गई है। जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के बालक- बालिकाओं तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बालक बालिकाओं हेतु 12 सितम्बर 2025 को कॉउंसलिंग आयोजित है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के बालक बालिकाओं हेतु 13 सितम्बर को कॉउंसलिंग निर्धारित की गई है।  सम्बंधित वर्ग के छात्र – छात्राएं निर्धारित तिथि को सबेरे 10 से शाम 05 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग, (वीआईपी कॉलोनी के सामने) उपस्थित होकर विद्यालय में प्रवेश हेतु कॉउंसलिंग में भाग ले सकते है।

              चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची ऑनलाइन वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in  का विजिट कर अवलोकन कर सकते है। विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दिन  अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। जिसमें प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण पत्र,व वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थी हेतु सम्बंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र एवं 2 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो शामिल है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories