KORBA : विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के प्रति जागरूक करने एवं समय पर जॉंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 मई को समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क कैसर जॉंच एवं महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य जॉंच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग (ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की प्रारंभिक जॉच, सामान्य स्वास्थ्य जॉंच, सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया की जॉंच, रक्त चाप और मधूमेह का परीक्षण) तथा महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जायेगा।

              मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में कंैसर जैसी बिमारियॉं तेजी से बढ़ रही है, लेकिन समय पर जॉंच और सही उपचार से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जॉंच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की महिलाओं से आग्रह किए हैं कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जॉंच अवश्य कराएं तथा दूसरों  को भी इसके लिए प्रेरित करें।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories