कोरबा: गणतंत्र दिवस पर गौतम अडानी ने पताड़ी पावर प्लांट का किया निरीक्षण; 15,000 करोड़ रुपये के विस्तार की तैयारी, दो नई यूनिट्स लगाने की संभावना

              कोरबा: गौतम अडाणी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा-चांपा मार्ग स्थित पताड़ी पावर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के विस्तार की तैयारियों का जायजा लिया, जिसमें 15,000 करोड़ रुपए की लागत से दो नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट्स लगाने की योजना है।

              अपने प्रवास के दौरान गौतम अडाणी ने प्लांट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम, कोल हैंडलिंग प्लांट और निर्माणाधीन क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। अडाणी ने सभी इंजीनियरिंग और संचालन कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली।

              प्लांट विजिट के दौरान गौतम अडाणी ने कर्मचारियों से भी बातचीत की। वे प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे आम कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उनकी इस सहजता की प्लांट में काफी चर्चा रही। कर्मचारियों ने बताया कि चेयरमैन का यह व्यवहार उन्हें प्रेरित करता है।

              प्लांट के तीसरे चरण के विस्तार पर चर्चा

              गौतम अडाणी ने अधिकारियों के साथ बैठक में प्लांट के तीसरे चरण के विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस चरण में 800-800 मेगावाट की दो अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी आधारित यूनिट्स स्थापित की जाएंगी।

              इनकी अनुमानित लागत लगभग 15,000 करोड़ रुपए होगी। इस विस्तार के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई 27 फरवरी को सरगबूंदिया हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी।

              दो नई यूनिट्स लगाने की संभावना

              गौतम अडाणी ने अधिकारियों को चौथे चरण के तहत 800-800 मेगावाट की दो अतिरिक्त यूनिट्स लगाने की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के भी निर्देश दिए। इससे क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता में और बढ़ोतरी हो सकती है।

              प्रबंधन ने जानकारी दी कि प्लांट के दूसरे चरण की 660 मेगावाट की इकाइयां अप्रैल-मई तक संचालन के लिए तैयार हो जाएंगी। इससे प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार : सरोधी की चौपाल में दिखा बदलाव का भरोसा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित...

                              रायपुर : सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर

                              ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानशिविर में आसपास...

                              रायपुर : मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुशियों की नई दस्तक

                              राजस्व मंत्री ने गोविंदा को सौंपी उनके सपनों के...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम : आवेदन मिलते ही हुआ नलकूप खनन

                              मोहतरा में पानी की समस्या का त्वरित समाधान, ग्रामीणों...

                              Related Articles

                              Popular Categories