Tuesday, February 10, 2026

            KORBA: अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या, सुसाइड नोट में युवती के कॉलेज के दोस्त का नाम लिखकर बॉयफ्रेंड फरार

            KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने दूसरे युवक से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने सुसाइड नोट में युवती के कॉलेज के दोस्त का नाम लिखकर फरार हो गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवती की हत्या के फरार आरोपी पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

            घटना 25 नवंबर 2024 की है। युवती पूजा पटेल (23) की हत्या उसके घर में की गई थी। आरोपी ने युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि युवती के साथ झगड़े के दौरान उसने गमछे से गला घोंटकर उसको मार डाला था।

            पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

            पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

            दोनों शादी करने वाले थे

            जानकारी के मुताबिक पूजा पटेल सिलयारीभांठा की रहने वाली थी। वह भैसमा कॉलेज बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। स्पोर्ट्स में रुचि रखती थी। उसका अफेयर सक्ती जिले के आमपाली निवासी 25 पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल उर्फ लोकेश्वर पटेल के साथ चल रहा था।

            दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन इसी दौरान युवक ने युवती पर दूसरे लड़के से अफेयर का शक जताया। दरअसल, कॉलेज में मंजीत भी पढ़ाई करता था। युवती की मंजीत से बातचीत थी। युवक ने इस बात को लेकर आपत्ति थी।

            चांदी के चेन लेकर आया घर

            25 नवंबर 2024 को पूजा पटेल घर पर अकेली थी। माता-पिता और बांकी लोग बाहर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी बाइक में मुंह में गमछा बांधकर आया। वह पूजा के लिए ज्वेलर्स दुकान से चांदी की चेन भी लेकर आया।

            युवती भैसमा कॉलेज बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

            युवती भैसमा कॉलेज बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

            आरोपी लोकेश्वर ने पूजा पटेल से कहा कि हमारी शादी होने वाली है और तू दूसरे लड़के के चक्कर में है। इस बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने गमछे से गला घोंट कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। फिर एक सुसाइड लिखा, जिसमें मंजीत का नाम लिख कर भाग गया।

            हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी

            आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रायगढ़ काम करने चला गया, जहां काम नहीं मिलने पर खरसिया में आकर काम कर रहा था। आरोपी सक्ती जिले के आमपाली आया हुआ था। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

            कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories