कोरबा: बिना पर्ची प्रतिबंधित दवाई देना पड़ेगा महंगा… संदिग्ध लोगों को चिन्हित करें मेडिकल स्टोर संचालक, पुलिस ने ली बैठक

            कोरबा: जिले में प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल को रोकने और इस प्रकार के कार्य में लगे लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस गंभीरता दिख रही है। दवा दुकान संचालकों के साथ पुलिस ने इस बारे में बैठक ली और उनसे विचार-विमर्श कर नियम का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ​

            एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित दवा देने के लिए जो नियम बने हैं उनका हर हाल में पालन किया जाए। बार-बार इस तरह की दवा खरीदने वालों को चिन्हांकित भी किया जाए।प्रतिबंधित सामग्री की खरीद-फरोख्त को हतोत्साहित करने के लिए अब नए स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

            डॉक्टर की सलाह पर विशेष दवाई देने के नियम का करें पालन

            दरअसल, अनिद्रा तनाव चिड़चिड़ापन के साथ-साथ कई ऐसे मामले होते हैं जिनमें लोगों को विशेष तरह की दवाई दी जाती है। प्रतिबंधित दवा की उपयोगिता को लेकर सरकार ने स्पष्ट व्यवस्था बनाई है कि डॉक्टर द्वारा लिखे जाने पर ही इस प्रकार की दवाएं संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध कराई जा सकेंगी। पुलिस ने इस दिशा में मेडिकल स्टोर संचालकों को अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है।

            प्रतिबंधित दवा की खरीद-फरोख्त पर पुलिस की निगरानी

            प्रतिबंधित दवा की खरीद-फरोख्त पर पुलिस की निगरानी

            प्रतिबंधित दवा के खरीद-फरोख्त पर पुलिस कर रही कार्रवाई

            गौरतलब है कि कोरबा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गैर जरूरी दवा को चोरी-छुपे बेचने के मामला पिछले कुछ दिनों पहले सामने आया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। इस तरह की कुछ दुकानों को सील करने का काम भी प्रशासन की ओर से किया गया है।


                          Hot this week

                          ​रायपुर : अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल

                          जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर​रायपुर...

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना से समुन्द बाई को मिला आर्थिक संबल

                          हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता...

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो...

                          Related Articles

                          Popular Categories