Wednesday, February 18, 2026

              KORBA: शिक्षक के घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत 5 लाख की चोरी, शादी समारोह में शामिल होने सक्ती गया हुआ था परिवार

              KORBA: कोरबा में एक शिक्षक के घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी कर ली। घटना उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव की है। रंगबेल स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुनील कुर्रे का परिवार सक्ती में एक शादी समारोह में गया हुआ था।

              सुनील के माता-पिता पास के घर में रहते हैं। रविवार सुबह उन्होंने घर में ताला लगाया और चले गए। शाम को जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत अपने बेटे को सूचना दी और उरगा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

              शिक्षक के घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी।

              शिक्षक के घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी।

              पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सुनील के अनुसार चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 5 लाख रुपए के सामान की चोरी की है। सुनील ने बताया कि उनके घर में यह पहली बार चोरी हुई है। हालांकि इससे पहले कई बार उनकी गाड़ी से पेट्रोल चोरी हुआ है। आसपास के अन्य घरों में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              Related Articles

                              Popular Categories