KORBA : सुशासन तिहार-2026 : लमना, नगोई एवं डोंगरी में 19 मई को और 20 मई को देवलापाठ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित होंगे। इसी तरह 20 मई को विकासखंड करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम मोरगा और कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के ग्राम धौंराभाठा, 26 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जटगा, पाली के ग्राम निरधी, कटघोरा के ग्राम छिंदपुर, 28 मई को करतला के ग्राम नवापारा (चै.), 29 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तुमान और पाली के ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित होंगे।  


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories