KORBA : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर भारत सरकार ने लिया एक्शन, पढ़िए क्या है मामला…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य में भारत सरकार की हिस्सेदारी वाले वेदांता रिसोर्सेज संचालित भारत एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड द्वारा अपनाई गई नियम विरूद्ध जन विरोधी कार्यशैली से कोरबा अंचल में बढ़ रहे जन आक्रोश के संबंध में भारत सरकार द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के संबंध में प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा दिसम्बर, 2023 में प्रधान मंत्री को प्रेषित किए गए पत्र पर भारत सरकार ने संज्ञान लेते हुए भारत एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड की कम्पनी सचिव सुश्री वगीशा अग्रवाल को पत्र लिखा है।

            बालको की कम्पनी सचिव सुश्री अग्रवाल को दिनांक 30 जनवरी, 24 को लिखे गए पत्र में भारत सरकार के अवर सचिव श्रीनाथ चौहान ने जयसिंह अग्रवाल से भारत सरकार को प्राप्त पत्र प्रेषित करते हुए निर्देशित किया है कि पत्र पर उचित कार्यवाही की जाए और की गई कार्यवाही से पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री जयसिंह अग्रवाल को वस्तु स्थिति से सीधे अवगत कराते हुए मंत्रालय को भी सूचित किया जाए।

            उल्लेखनीय है कि बालको प्रबंधन द्वारा संयंत्र से निस्तारित राखड़ के परिवहन में पर्यावरण प्रदूषण मण्डल व एन.जी.टी. के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए मनमाने तारीक सेे बरती जा रही घोर अनियमितताओं की वजह से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिससे फेफड़े व श्वशन संबंधी बीमारियों के अलावा चर्मरोगियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी प्रकार जयसिंह अग्रवाल द्वारा उक्त पत्र के माध्यम से बालको प्रबंधन द्वारा किए गए वायदों की अनदेखी करते हुए संयंत्र विस्तार परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार प्रदान किए जाने से स्थानीय युवाओं में बढ़ रहे आक्रोश से भी प्रधान मंत्री को अवगत कराया गया था।


                          Hot this week

                          रायपुर : जांजगीर चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

                          सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित...

                          Related Articles

                          Popular Categories