Tuesday, February 17, 2026

              KORBA : राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा जिले के ग्राम कुरूडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से की चर्चा

              • प्रधानमंत्री आवास के तहत बनाए गए पक्के आवासों को राज्यपाल ने देखा

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम कुरूडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से बातचीत की। राज्यपाल ने ग्रामीण हितग्राही श्री चमरा सिंह कंवर से चर्चा की और उनके आवास निर्माण की जानकारी ली। हितग्राही ने बताया कि उन्हें तीन किश्तों में 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पक्की छत, पक्के कमरे और किचन का निर्माण कराया। साथ ही, योजना के तहत शौचालय भी बनाया गया, जिससे उनके परिवार को बड़ी सुविधा मिली। अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर श्री कंवर ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

              इसके अलावा, श्री कंवर ने बताया कि वह राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कोसा नर्सरी में मजदूरी कार्य करते हैं। इसके साथ ही कृषि कार्य भी करते हैं। राज्यपाल ने गांव के एक अन्य हितग्राही श्री बाबू सिंह केंवट के निर्माणाधीन आवास का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति तथा मजदूरी दर की जानकारी ली। राज्यपाल ने हितग्राहियों को उनके नए घर के लिए शुभकामनाएं दी और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              Related Articles

                              Popular Categories