KORBA : एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में ग्राम पंचायत अलगीडॉढ ने पारित किया प्रस्ताव

              कोरबा/छत्तीसगढ़ (BCC NEWS 24): ग्राम पंचायत अलगीडॉढ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अवधारणा के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं, जिससे समय, संसाधन, और प्रशासनिक खर्चों में भारी बचत हो सके और देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।

              प्रस्ताव के मुख्य बिंदु:-

              बार-बार चुनाव कराने से भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है। एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से राहत मिलेगी। आदर्श आचार संहिता के कारण विकास कार्यों में जो रुकावट आती है, वह एक साथ चुनाव से दूर होगी, जिससे सरकारें विकास कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी तथा नीति निर्माण एवं दीर्घकालिक विकास को मजबूती मिलेगी। मतदाताओं में जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी, जिससे लोकतंत्र और सशक्त होगा। चुनाव आयोग व राजनीतिक दलों का बार-बार चुनाव प्रचार में होने वाला व्यय भी कम होगा, जिससे धन का अधिक सदुपयोग हो सकेगा।

              संवैधानिक और व्यावहारिक समाधान:-

              संसद में विधेयक पारित कर इसे कानूनी रूप दिया जाए।

              चुनाव आयोग को आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

              सभी राजनीतिक दल आपसी सहमति बनाकर इस दिशा में आगे बढ़ें।

              प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले:

              प्रस्तावक: श्री त्रिभुवन सिंह मरकाम

              समर्थक: श्री सुमेर सिंह मरावी

              पारित करने की तिथि: 24 अप्रैल 2025
              स्थान: ग्राम पंचायत अलगीडीह, जिला – कोरबा (छत्तीसगढ़)

              प्रेषित:-

              महामहिम राष्ट्रपति महोदय

              श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी (राष्ट्रपति)

              राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली – 110004

              ग्राम पंचायत अलगीडॉढ के प्रतिनिधियों ने यह प्रस्ताव राष्ट्रपति महोदय को भेजते हुए देशहित में इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। पंचायत ने इसे लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता के लिए एक ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम बताया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories