KORBA : सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रैली का भव्य स्वागत किया। माथे पर तिलक लगाई गई। बाइक रैली में शामिल युवाओं में उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों में भाग लिया। रैली रात में कटघोरा पहुँची।

        2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 9.15 बजे पोड़ी-उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य और संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पसान में स्वागत करने वाले में रायपुर से दीक्षा अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल,  श्री हिमांशु पांडेय, तुषार साहू, श्री पीयूष अग्रवाल और श्री लेखराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



                Hot this week

                KORBA : दूरस्थ ग्राम लामपहाड़ में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

                गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                कोरबा के मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की कार्यवाही

                कोरबा (BCC NEWS 24): नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन...

                KORBA : सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 133 आवेदन, 70 का हुआ निराकरण

                ग्रामीणों को किसान किताब, अधिकार अभिलेख, आयुष्मान कार्ड सहित...

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                Related Articles

                Popular Categories