KORBA : गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन आज, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के औद्योगिक परिदृश्य को विस्तार देते हुए तहसील दर्री के ग्राम गोपालपुर में 10.900 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस परियोजना के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे संपन्न होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम  मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहेंगी। साथ ही अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड श्री राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा), विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री  फूल सिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर  नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। यह नया औद्योगिक क्षेत्र जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।


                          Hot this week

                          कोरबा: पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’

                          भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories