कोरबा: बस और एंबुलेंस में आमने-सामने भिड़ंत… हादसे में यात्रियों को आई मामूली चोट, एंबुलेंस का ड्राइवर-हेल्पर गंभीर रूप से घायल

        कोरबा: जिले के मोरगा पेट्रोल पंप के पास यात्री बस और एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई, वहीं एंबुलेंस का ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 3 बजे रॉयल ट्रैवल्स की बस कटघोरा से अंबिकापुर जा रही थी। वहीं एंबुलेंस अंबिकापुर से कटघोरा आ रही थी। इसी दौरान मोरगा पेट्रोल पंप के पास दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

        रॉयल ट्रैवल्स की बस कटघोरा से अंबिकापुर जा रही थी। इस बस ने एंबुलेंस को सामने से टक्कर मार दी।

        रॉयल ट्रैवल्स की बस कटघोरा से अंबिकापुर जा रही थी। इस बस ने एंबुलेंस को सामने से टक्कर मार दी।

        हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट लगी। वहीं एंबुलेंस के चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

        एंबुलेंस ड्राइवर रोशन उईके और हेल्पर संजू कुमार तिग्गा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        एंबुलेंस ड्राइवर रोशन उईके और हेल्पर संजू कुमार तिग्गा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        मोरगा चौकी प्रभारी रामकुमार उइके ने बताया कि दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस ड्राइवर रोशन उईके और हेल्पर संजू कुमार तिग्गा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                KORBA : महतारी वंदन योजना से आरती बाई को मिल रहा आर्थिक संबल

                नियमित आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और परिवार...

                Related Articles

                Popular Categories