KORBA : हाई स्कूल अंग्रेजी परीक्षा-2026 : जिले के 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत आज हाई स्कूल परीक्षा विषय अंग्रेजी (080) की परीक्षा आयोजित की गई। कोरबा में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा कुल 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल क्रमांक 1 द्वारा सेजेस चैतमा, सेजेस लाफा, सेजेस पोंड़ी (लाफा), सेजेस पाली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली, दल क्रमांक 2 द्वारा शासकीय हाई स्कूल घुड़देवा, सेजेस मोंगरा, सेजेस अरदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेलवाडीह का निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 4 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला, सोहागपुर, उमरेली और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी का निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 5 ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी, कुदुरमाल, उरगा, फरसवानी, कोथारी, बरपाली और नोडल अधिकारी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर कोरबा, प्रयास कोरबा, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा, विद्युतगृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 कोरबा, ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा, निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 12,586 रही, जिनमें से 12,220 विद्यार्थी उपस्थित थे और 366 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories