KORBA : 02 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में विशाल आमसभा

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के अराजकता, लचर कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध व महिला सुरक्षा में असफल बीजेपी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा शुरुआत 27 सितंबर से संतशिरोमणि बाबा गुरूघासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से शुरू किया था। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के साथ जिले के कांग्रेस पदाधिकारी अपनी सहभागिता निभा रहे है। यह न्याय यात्रा निरंतर 6 दिनों तक लगभग 126 कि.मी. की पदयात्रा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01 बजे राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल आमसभा के रूप में सम्पन्न होगा। उक्त आमसभा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छ.ग. प्रभारी सचिन पायलट, छ.ग. सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग, छ.ग. सह प्रभारी विजय जांगिड, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

              उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, इंटक, ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बुथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों सहित मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने 02 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में दोपहर 01 बजे उपस्थित होने आग्रह किया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              Related Articles

                              Popular Categories