कोरबा: सड़क हादसे में पति की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी गंभीर रूप से घायल

              कोरबा: जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लखनपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी जिससे पति गाड़ी में दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी दूर फेंका गई जिससे वह बच गई।

              मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम विजयपुर के रहने वाले प्रताप पटेल (38) और सुशीला पटेल (35) सामान खरीदने कटघोरा जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              सुशीला पटेल (35) हादसे में घायल हुई है।

              सुशीला पटेल (35) हादसे में घायल हुई है।

              खेती-किसानी कर परिवार चलाता था मृतक

              सूचना के बाद मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मृतक प्रताप पटेल खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

              राहगीरों ने हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बचत भी, कमाई भी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’’प्रधानमंत्री...

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              Related Articles

                              Popular Categories