Saturday, February 14, 2026

              कोरबा: महिला की अधजली लाश के साथ अमानवीय व्यवहार, शव को कचरा गाड़ी से अस्पताल भेजा, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने नगर पालिका की गाड़ी बुलाई

              कोरबा: जिले में एक महिला की अधजली लाश उसके घर के पीछे मिली। इस दौरान जांच के लिए पहुंची पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। एम्बुलेंस या शव वाहन नहीं मिली तो पुलिस ने नगर पालिका की कचरा गाड़ी बुलाई। फिर प्लास्टिक से लपेटकर शव को कचरा गाड़ी में रखवाया।

              कचरा गाड़ी ही महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। मामला बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद SP ने ASI पृथ्वीराज मोहंती को निलंबित कर दिया गया है।

              बाकीमोंगरा नगर पालिका की कचरा गाड़ी में महिला की लाश को अस्पताल भेजा गया।

              बाकीमोंगरा नगर पालिका की कचरा गाड़ी में महिला की लाश को अस्पताल भेजा गया।

              जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को सोमवारी बाजार के पास कॉलोनी में एक महिला की अधजली लाश मिली थी। सूचना मिलने पर बाकीमोंगरा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।

              घर में अकेली रहती थी महिला

              पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का नाम गीता विश्वास (65 वर्ष) है। वह एसईसीएल कॉलोनी स्थित घर में अकेली रहती थी। उसका एक बेटा है, जिसे उसके पति अहिन्दर विश्वास की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी मिली है।

              पुलिस की शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की कोशिश की होगी, लेकिन असली कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। घटना के समय महिला का बेटा घर पर नहीं था।

              महिला के शव को कचरा गाड़ी में रखकर अस्पताल भेजा गया, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

              महिला के शव को कचरा गाड़ी में रखकर अस्पताल भेजा गया, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

              शव को कचरा गाड़ी ले जाया गया

              वहीं, जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाना था, जब पुलिस के पास डेडबॉडी को ले जाने के लिए एम्बुलेंस या शव वाहन नहीं था। तब पुलिस ने बाकीमोंगरा नगर पालिका की कचरा गाड़ी को बुलाकर उसमें शव को लपेटकर अस्पताल भेजा।

              घटना का वीडियो वायरल

              यह देख लोग हैरान रह गए। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर पालिका के कर्मचारी महिला के शव को प्लास्टिक में लपेटकर उसे कचरा गाड़ी में रख रहे हैं।

              मंगलवार को महिला की लाश घर के पीछे कॉलोनी में पड़ी हुई मिली थी।

              मंगलवार को महिला की लाश घर के पीछे कॉलोनी में पड़ी हुई मिली थी।

              एसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड

              वीडियो वायरल होने के बाद कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने घटना में लापरवाही करने वाले ASI को सस्पेंड कर दिया है। घटना में अन्य दोषियों की पहचान के लिए जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदला जीवन

                              हर घर नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं...

                              रायपुर में इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस (IPS 2026) का शुभारंभ

                              NTPC विंध्याचल ने NTPC स्वर्ण शक्ति पुरस्कार 2024-25 और...

                              Related Articles

                              Popular Categories