कोरबा : सांप के काटने से मासूम की मौत, घर के पीछे आंगन में खेल रहा था, रोने लगा तो मां ने दूध पिलाकर सुला दिया

            कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहडिया निवासी ढाई साल का श्रेयाश पटेल शुक्रवार की दोपहर घर के पीछे आंगन में खेल रहा था। इसके बाद मासूम रोने लगा। मां को लगा कि चींटी या फिर कीड़े ने काटा होगा।

            मां बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दी। फिर वह अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद जब वह वापस बिस्तर पर आकर देखी तो श्रेयांश अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे अनहोनी की आशंका हुई।बच्चे को देख घर में चीख पुकार मच गई। बच्चे को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

            बताया जाता है कि श्रेयांस माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश शुरू होते ही कोरबा जिले में सर्पदंश के मामलों में तेजी आई। इस साल दर्जन भर से अधिक लोग सर्पदंश के शिकार हुए हैं। इसमें उनकी जान तक चली गई है। बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ाई है

            बच्चा बता नहीं पाया, मां भी समझ नहीं पाई

            मासूम छोटा था और बोल नहीं पता था। उसकी मां भी समझ नहीं पाई। उसे लगा कि बरसाती कीड़े ने काटा होगा। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा...

                          कोरबा: रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

                          नई डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर...

                          कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा...

                          Related Articles

                          Popular Categories