KORBA : नोटिस प्रकरणों में दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन सुनिश्चित किए जाने के सम्बंध में निर्देश जारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के जारी निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  ने चारों विधानसभा के  सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को एसआईआर मॉड्यूल- डिस्पोजल ऑफ हियरिंग के अंतर्गत  नोटिस प्रकरणों में दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन सुनिश्चित किए जाने के सम्बंध में निर्देश दिए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  एसआईआर मॉड्यूल- डिस्पोजल ऑफ हियरिंग  के अंतर्गत सभी नो मैपिंग प्रकरणों के लिए नोटिस जनरेट करने की सुविधा ईआरओ/एईआरओ लॉग इन  में उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरण की सुनवाई किया जाना अनिवार्य है,  सुनवाई हेतु एसआईआर मॉड्यूल  में  ऐसे प्रकरणों जिनके लिए नोटिस जनरेट किए जा चुके है वे सभी प्रकरण संबंधित ईआरओ/एईआरओ लॉग इन में एसआईआर मॉड्यूल डिस्पोजल ऑफ हियरिंग टाइटल  अंतर्गत प्रदिर्शत होगें।  उन्होंने सर्व सबंधितो को इस सम्बंध में आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।


                              Hot this week

                              कोरबा: जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

                              कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए...

                              Related Articles

                              Popular Categories