KORBA : निजि अस्पताल श्वेता हॉस्पिटल की जॉच हेतु जॉंच दल का गठन

              कोरबा (BCC NEWS 24): निजि अस्पताल श्वेता हॉस्पिटल कोरबा में दिनांक 01 जून 2025 को सिविल लाईन रामपुर अंतर्गत ग्राम गोढ़ी निवासी अंजली सिंह पति श्री रणजीत सिह के ऑपरेशन से प्रसव पश्चात मृत्यु को प्रकरण पर कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा प्रकरण की जॉच हेतु चार सदस्यीय जॉंच दल का गठन किया गया है। गठित जॉच दल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रकरण के संपूर्ण पहलुओं पर तथ्यपरक जॉंच करते हुए अपना स्पष्ट अभिमत सहित 07 दिवस में प्रतिवेदन देने को कहा गया है। जॉच दल में डॉ. (श्रीमती) सी.के.सिंह , जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.प्रीतेश मसीह, विशेषज्ञ मेडीसीन, स्व.विसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, डॉ.आदित्य सिसोदिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एसोसियेट प्रोफेसर, स्व.बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ अतिक सिद्धीकी, नोडल अधिकारी,नर्सिग होम एक्ट स्थानीय कार्यालय कोरबा शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

                              एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का...

                              Related Articles

                              Popular Categories