कोरबा: जमनीपाली महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव, सीमा अग्रवाल बनीं सावन क्वीन…

              कोरबा (BCC NEWS 24): सावन का महिना लगते ही जिलें में अब महिलाएं उत्सव मना कर झुलें का आनंद ले रहे है और महिलाओं की रचनात्मक गतिविधियां बढ़ रही है। इसी कड़ी में जमनीपाली महिला मंडल ने होटल वाटिका में सावन उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें झुला झूलना, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामूहिक गीत संगीत एवं नृत्य के साथ फैशन शो के तहत रैम्प पर चलें। घंटो तक महिलाओं ने सावन उत्सव का आनंद लिया और सीमा अग्रवाल को सावन क्वीन चुना गया। जज के रूप में इशरत और आरती तिवारी उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा अग्रवाल, किरण हंसा, उमा देवी अग्रवाल, आभा सिंघानिया, सारिका सिंह, कविता अग्रवाल सहित महिला मंडल के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थें। सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों को लुत्फ उठाया।

              उपस्थित महिला मंडल को संबोधित करते हुए उमादेवी अग्रवाल ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए उत्सव का संदेश लेकर आता है और फुहारों के बीच हमें जीवन का आनंद सीखाता हैं। आभा सिंघानिया ने कहा कि सावन के सामूहिक उत्सव से अद्भुत आनंद का एहसास होता है और महिलाओं का रचनात्मक कार्य एवं प्रतिभाएं भी आगे आती हैं। आरती तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, हमें भी अपने रचनात्मक कार्यो से समाज को नया संदेश देना चाहिए। सामूहिक उत्सव महिलाओं को भी खुलकर जीने का एक अच्छा मंच हैं। सावन की रिमझिम बारिश का मतलब ही होता है कि जीवन को उत्सव की तरह जिएं और दूसरो को भी जीना सिखायें।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories