कोरबा: जे पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ, 20 टीमें भाग लेगी प्रतियोगिता में…

          कोरबा (BCC NEWS 24): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस में झोपड़ी पारा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर श्री राज किशोर प्रसाद रहे, विशिष्ट अतिथि पूर्व एल्डरमैन एस मूर्ति, पूर्व एल्डरमैन रामगोपाल यादव रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। आज के  उद्घाटन मैच में टाइगर ऑफ माही तुलसी नगर की टीम और काशी नगर 11 की टीम ने भाग लिया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महापौर प्रसाद में दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उसके बाद दोनों टीमों के कप्तान के सामने टॉस किया। तुलसी नगर की टीम ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

          मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने अपने उद्बोधन में बताया की हर साल पंप हाउस में झोपड़ी पारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है और क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है ताकि क्रिकेट के खिलाड़ी युवा साथी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और निरंतर प्रयास करते हुए क्रिकेट के फील्ड में एक अच्छा आयाम स्थापित कर अपने परिवार का और अपने जिले का नाम रोशन करते हैं। महापौर प्रसाद ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजक टीम के पदाधिकारी चंद्रहास यादव,छबील कुमार पांडे, चंद्र कुमार पांडे,रोशन ठाकुर,सूरज पांडे, रितेश कुर्रे, शुभम केशरवानी,हर्ष तिवारी, अभय कर्स, सुरेश पटेल, निखिल यादव, कारण यादव सहित भारी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।  



                    Hot this week

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    Related Articles

                    Popular Categories