KORBA: कटघोरा क्षेत्र के दौरे पर ज्योत्सना महंत

          • आशालता व अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

          कोरबा (BCC NEWS 24): सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत कटघोरा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। उन्होंने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर ग्रामवासियों से मुलाकात करते हुए जनसंपर्क किया। इस दौरान वे ग्राम छिंदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप राठौर के निवास पहुंचीं एवं उनकी माता व देव सिंह राठौर की धर्मपत्नी आशालता राठौर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया व मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

          इसी कड़ी में गेवरा बस्ती बरपाली पहुँची सांसद ने भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद ने इसके बाद ग्रामवासियों से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, पोषक दास महंत, भुवनेश्वर प्रसाद, मोती दिवाकर, विनय बिंझवार, शाहिद कुमार कुजूर, नवीन कुकरेजा, गीता गभेल, तारामणी कश्यप, उमा सोनी, मंजू यादव, संतोष राठौर, रमेश कुमार राठौर, प्रवीण राठौर भी उपस्थित थे।

          ग्राम मुढ़ाली में किया जनसंपर्क

          कटघोरा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुढ़ाली में ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करने पहुचीं सांसद ज्योत्सना महंत ने जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि एसईसीएल से प्रभावित ग्रामों का विकास के मामले में एसईसीएल की बेरुखी से ग्रामवासियों में रोष है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि  हरीश परसाई,पोषक दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर, संतोषी महंत,श्रवण कश्यप, अमर गांधी,शिव राठौर, चन्द्रशेखर राठौर, रामदुलार कश्यप, संतोष दास महंत, अमित राठौर, लखन लाल राठौर, जय प्रकाश साहू, अभिमन्यु, तुलाराम राठौर, डॉ. सूरजभान आदि उपस्थित रहे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories