KORBA : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

        कोरबा (BCC NEWS 24): स्ांचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला में 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया अस्मिता लीग के तहत खेल 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, दौड़ प्रतियोगिता आयु वर्ग अण्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से उपर के प्रतिभागियों के लिये एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका/महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उददेश्य से 01 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में किया जायेगा। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत खेल कबडडी, खो-खो, रस्साकसी एवं व्हॉलीबॉल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। संबंधित खेल 08 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा। आयोजन में बालिका/महिला प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में 08 मार्च 2026 को अपना पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ने जिले के समस्त बालिका/महिला खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर भाग ले सकती हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories