कोरबा: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किरती सोनवानी को मिली बिजली खर्च में राहत

        मोहनपुर निवासी किरती सोनवानी के घर की छत पर लगा सौर ऊर्जा संयंत्र

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ परिवारों को बिजली खर्च में राहत दे रही है। कटघोरा विकासखंड के ग्राम मोहनपुर निवासी श्री किरती सोनवानी को भी इस योजना का लाभ मिला है। उनके घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है, जिससे परिवार पर बिजली बिल का आर्थिक बोझ कम हुआ है।योजना का लाभ मिलने से पहले बिजली बिल का भुगतान परिवार के लिए अतिरिक्त खर्च था। योजना की जानकारी मिलने पर श्री सोनवानी ने इसका लाभ लेने के लिए आवेदन किया। घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद अब वे बिजली की जरूरतों के लिए स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इससे उन्हें बिजली खर्च में राहत मिली है। श्री किरती सोनवानी का अनुभव बताता है कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवारों को बिजली खर्च कम करने में मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



                Hot this week

                कोरबा: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

                अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के...

                Related Articles

                Popular Categories