KORBA : क्षत्रिय समाज महिला मंडल कोरबा ने किया होली मिलन व वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह

              कोरबा (BCC NEWS 24): क्षत्रिय समाज महिला मंडल कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह एवं वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में समाज और परिवार के प्रति अनुकरणीय योगदान दिया है। सम्मानित महिलाओं को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

              इसके साथ ही, आयोजन में विभिन्न गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे माहौल और भी हर्षोल्लासपूर्ण बन गया कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की पदाधिकारियों ने समाज की एकता और संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को और सशक्त बनाने में सहायक होते हैं। सभी उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। 


                              Hot this week

                              रायपुर : बरसात के पानी के संचयन व भूजल स्तर बढ़ाने वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक

                              रैनवाटर हार्वेस्टिंग व कोरबा क्षेत्र में 2026 स्वच्छ जल...

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              Related Articles

                              Popular Categories