KORBA: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का 18 अगस्त को कोरबा आगमन…

        कोरबा (BCC NEWS 24): विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का 18 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को कोरबा आगमन हो रहा है। कोरबा के पंचवटी विश्राम गृह में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षगण, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, नगर निगम के महापौर, सभापति एवं एमआईसी सदस्यगण, नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, कांग्रेस एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक व किसान कांग्रेस विभाग के अध्यक्षगणों से बारी-बारी मुलाकात करेंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कोरबा, कोरिया, तथा मरवाही जिले के सभी अध्यक्षजनों से आग्रह कर उपयुक्त सूची अनुसार पदाकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने आग्रह किया हैं।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास

                प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापितयुवाओं और...

                Related Articles

                Popular Categories