KORBA : भूलसीडीह में मेडिकल कॉलेज हेतु आबंटित भूमि अतिक्रमणमुक्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशों के परिपालन में तहसीलदार भैसमा श्री के.के. लहरे एवं राजस्व टीम द्वारा ग्राम भूलसीडीह स्थित मेडिकल कॉलेज हेतु आबंटित पार्ट-2 की शासकीय भूमि में की गई कार्रवाई के तहत कुल 28.00 एकड़ भूमि में से 18.00 एकड़ रकबा सरपंच एवं ग्रामवासियों के सहयोग से बेजा कब्जों से मुक्त कराया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु संरक्षित किया गया। जिला प्रशासन ने ग्राम भूलसीडीह के सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की है। कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा स्वीकृत सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : आधारभूत जीवन के लिए कॉमन्स महत्वपूर्ण

                              मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से जीवन में आया उजाला, पक्का मकान बना सम्मान का आधार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories