Thursday, February 12, 2026

            कोरबा: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक…

            • एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के पात्र विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में संचालित कक्षा 12वीं से उच्चतर के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा सत्र 2023-24 अंतर्गत ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण का कार्य जारी है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण हेतु) 31 दिसम्बर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 25 जनवरी 2024 तक तथा स्वीकृति आदेश लॉक करने की तिथि 10 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी https://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

            सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जायेंगे एवं ड्रॉफ्ट प्रपोजल एवं स्वीकृति लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतएव सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें। सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाना है। विद्यार्थी आधार नंबर पर पंजीकृत मोबाइल नंबर की प्रविष्टि आवेदन करते समय करना सुनिश्चित करें।


                          Hot this week

                          रायपुर : मछली पालन और खेतों की सिंचाई का आधार बनेगी आजीविका डबरी

                          विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के दिव्यांग श्री अंधरू...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories