KORBA : वर्ष का अंतिम लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वर्ष 2025 में अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर को आयोजित की जावेगी। ज्ञात हो कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां न्यायालयीन प्रकरणों का  सौहार्दपूर्ण तरीके से समझौता कर सालों के विवाद का त्वरित निपटारा किया जाता है। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा इस वर्ष के अंतिम लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को किया जा रहा है। आयोजित होने वाले लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, दिवानी मामले, चेक बाउंस के मामले, यान वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा, ट्राफिक चालान का निराकरण होगा, साथ ही ऐसे मामले जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुए है, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से उनका भी निराकरण किया जायेगा। इसमें बैंक वसूली, विद्युत बकाया, जल एवं कर सम्पति बकाया, टेलीफोन बिल जैसे मामले शामिल रहेगें।


                              Hot this week

                              KORBA : बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी – कलेक्टर

                              विभागों के निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories