KORBA : नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत 4 जून तक रहेंगे प्रवास पर  

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 31 मई से 4 जून 2024 तक जांजगीर-चांपा, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/कोरिया के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. महंत 31 मई को सायं 6 बजे निज निवास देवेन्द्र नगर से सारागांव जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे। 1 जून को प्रात: 10.30 बजे सारागांव से कोरबा हेतु प्रस्थान करेंगे। कोरबा में प्रात: 11:30 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3 बजे कोरबा से पेण्ड्रा (कोटमी), जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही हेतु प्रस्थान करेंगे। सायं 5 बजे पेण्ड्रा में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात बाद शाम 6 बजे पेण्ड्रा से मनेन्द्रगढ़, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। रात्रि 7:30 बजे मनेन्द्रगढ़ में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात बाद रात्रि 9:30 बजे मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर जिला कोरिया हेतु प्रस्थान करेंगे।

          2 जून को प्रात: 10 बजे डॉ. महंत बैकुण्ठपुर में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर प्रात: 11:30 बजे बैकुण्ठपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे कोरबा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 3 एवं 4 जून को भी वे कोरबा में रहेंगे व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।



                    Hot this week

                    KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

                    स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों...

                    कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न

                    मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    Related Articles

                    Popular Categories