KORBA : गांधी जयंती के अवसर पर बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

        कोरबा (BCC NEWS 24): 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया उपरोक्त कार्यक्रम में कु. ग्रेसी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा के द्वारा उपस्थित बच्चों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा कठिनाई होने पर उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में बालक गृह के बच्चों द्वारा महात्मा गांधी जी के विचारों, सत्य, अहिंसा एवं शांति के संदेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

        कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अच्छे संस्कारों, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था । उपरोक्त कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु. ग्रेसी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी कोरबा, बालक गृह के अधीक्षक समस्त स्टॉफ एवं 33 बच्चे उपस्थित रहे। पैरालीगल वॉलेण्टियर्स श्री रमाकांत दुबे उपस्थित रहे।



                Hot this week

                कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत बालको जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर आज

                उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शामिलकोरबा (BCC NEWS 24):...

                कोरबा: पीएम-जनमन से ग्राम नरबदा के दलदली पारा तक पहुंची पक्की सड़क

                लगभग एक किलोमीटर सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और...

                Related Articles

                Popular Categories