कोरबा : जहर देकर तेंदुए का शिकार, नाखून-दांत समेत कई अंग गायब, जांच के लिए अलग-अलग टीम बनी

        कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में तेंदुआ का शिकार करने का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला। जांच में पाया गया कि तेंदुआ का नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं। फिलहाल आसपास शिकारियों की पतासाजी की जा रही है।

        जानकारी के मुताबिक, जिस हालत में तेंदुआ के शव मिला हैं, उससे आशंका जताई जा रही है कि उसका शिकार किया गया होगा। बताया जा रहा है कि तेंदुए को जहर देकर मारा गया है। इसके कुछ लक्षण भी पाए गए हैं, जिसके आधार पर जांच कार्रवाई जारी है। 3 पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।

        तेंदुआ के शरीर से कई अंग गायब

        सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद जांच में नाखून और दांत के साथ कई अंग गायब मिले। अंग गायब मिलने के बाद रायपुर में बड़े अधिकारियों को की सूचना दी गई। यह स्पष्ट हो गया कि तेंदुए का शिकार किया गया है।

        जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई

        डीएफओ कुमार निशांत का कहना है तेंदुए को जहर देकर मारा गया है। आसपास आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जांच के लिए अलग-अलग टीम लगाई है। रायपुर से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

        चैतमा रेंज में पहले भी शिकार के मामले आए हैं

        बता दें कि चैतमा रेंज के कक्ष क्रमांक पी 25 बीट राहा में तेंदुआ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कप मच गया है। इस क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों के शिकार का मामला सामने आ चुका है। साथ ही चैतमा रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई, उत्खनन का भी मामला सामने आ चुका है।



                Hot this week

                रायपुर : नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

                महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित...

                KORBA : छुरीकला में सेवा सेतु शिविर आयोजित, नागरिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

                आवास निर्माण के अनुज्ञा पत्र और किसान ऋण पुस्तिकाओं...

                KORBA : अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

                पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य...

                Related Articles

                Popular Categories