KORBA : सहायक ग्रेड-3 की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

            दावा-आपत्ति 04 मई से 18 मई तक आमंत्रित

            कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) कोरबा द्वारा सीधी भर्ती सहायक ग्रेड-03 की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें निर्धारित तिथि व समय तक प्राप्त आवेदनों से पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। सूची अनुसार अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति आवेदन/अभ्यावेदन 04 मई से 18 मई 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 05.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कोरबा में रजिस्टर्ड डाक/कुरियर अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले अभ्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। दावा आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिला के वेब साईट www.korba.gov.in  में अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मो.नं.7974543179 पर संपर्क किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories