Monday, February 16, 2026

              KORBA : ईमटी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

              • दावा-आपत्ति 28 नवंबर तक आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस हेतु इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) के 14 पदों (अनारक्षित 06, अ.जा. 01, अ.पि.व. 2, अ.ज.जा. 6) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र-अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त काॅलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में 28 नवंबर 2025 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories