कोरबा लोकसभा सीट परिणाम : भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को बढ़त, ज्योत्सना महंत से 1955 वोटों से आगे चल रही; वोटों की गिनती जारी

              KORBA: कोरबा लोकसभा सीट के लिए आईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। भरतपुर सोनहत विधानसभा में पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 2424 वोट से आगे चल रही हैं। कोरबा में 27 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत के बीच होगा। इस लोकसभा सीट में 75.63% प्रतिशत वोटिंग हुई।

              4 जिले में 142 राउंड में होगी गिनती

              कोरबा विधानसभा में 18 राउंड, रामपुर विधानसभा में 21 राउंड, पाली तानाखार विधानसभा में 22 राउंड, ​​​​​​​कटघोरा विधानसभा में 19 राउंड, जीपीएम में 18, एमसीबी में 12 राउंड और कोरिया बैकुंठपुर में 17 समेत कुल 142 राउंड में गिनती होगी। 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था है। मतगणना स्थल पर 500 जवानों की तैनाती की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सपनई व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 6.55 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा,...

                              रायपुर : आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories