KORBA : निगम की कर्मशाला व जलउपचार संयंत्र में भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा अर्चना

              • महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कर्मशाला व डब्ल्यू.टी.प्लांट पहुंचकर देवशिल्पी की पूजा आराधना, नगर के विकास व अमनचैन का मांगा आशीर्वाद

              कोरबा (BCC NEWS 24): भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आज नगर पालिक निगम कोरबा की कर्मशाला एवं कोहड़िया स्थित जल उपचार संयंत्र में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कर्मशाला व डब्ल्यू.टी.प्लांट पहुंचकर देवशिल्पी की पूजा आराधना की, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन तथा निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना कर नगर के विकास व अमनचैन का आशीर्वाद मांगा।

              इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बी.एन.सिंह, निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, एम.एन.सरकार, राकेश मसीह, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता योगेश राठौर, विपिन मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, यशवंत जोगी, अभय मिंज, द्वासराम साहू, दीनदयाल साहू, उत्तम कुर्रे, अजय भगत, मदन मोहन, महावीर राठौर, सुदर्शन साहू, रवि खुंटे, बिहारी लाल रजक, राजकुमार, गौरीशंकर साहू, शैलेन्द्र गिरी, सनत राठौर, शैलेन्द्र सिंह, विनय चौबे, मनोज श्रीवास, चेतनदास आदि ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। 


                              Hot this week

                              KORBA : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

                              प्रकरणों में आज प्री- सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के...

                              रायपुर : 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध शराब कारोबार के खिलाफ...

                              रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

                              जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और योजनाओं की पहुंच पर दिया...

                              Related Articles

                              Popular Categories