Thursday, February 12, 2026

              कोरबा : महाराष्ट्रीयन भगिनी मंडल का गजानन साई मंदिर में सावन उत्सव आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): संयुक्त भगिनी मंडळ कोरबा के द्वारा शनिवार  17 अगस्त को सावन उत्सव का आयोजन गजानन साई मंदिर कोरबा में किया गया l सर्वप्रथम मंडळ की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी एवं सचिव श्रीमती प्राची जाखडी ने हल्दी कुमकुम तथा फूलों की वर्षा से सभी सदस्यों का स्वागत किया l इस उत्सव में बालको , एच टी पी एस , एन टी पी सी , कोरबा पूर्व की महाराष्ट्रीयन समाज की महिलाओ ने बढ चढ कर हिस्सा लिया एवं भरपूर आनंद उठाया l कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती स्वाती रेगे की गणपती वंदना से किया गया उसके बाद श्रीमती जया जोशी,श्रीमती नंदा फडतरे,श्रीमती मधु जायसवाल एवं श्रीमती मालती जोशी द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गयी l

              सावन झूले का आनंद सबने लिया और सावन सुंदरी बनी श्रीमती कुंदा पवार को पुष्पगुच्छ एवं मुकुट पहना कर सम्मान किया गया । आभार प्रदर्शन श्रीमती प्राची जाखडी द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्मिता देशपांडे द्वारा किया गया l


                              Hot this week

                              रायपुर : सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत

                              ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिलरायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग...

                              Related Articles

                              Popular Categories