KORBA : गुरसिया एवं पचरा में अवैध धान भंडारण पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

            कोरबा (BCC NEWS 24): अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से भंडारित धान पर व्यापक कार्रवाई की गई। गुरसिया क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान व्यापारी भरत अग्रवाल के गोदाम से 108 बोरी धान और 132 बोरी चार गुठली तथा व्यापारी मोहन लाल अग्रवाल की दुकान से 30 बोरी चार गुठली बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित पाई गई। मंडी अधिनियम के तहत यह संपूर्ण सामग्री जब्त कर ली गई और आगामी कार्रवाई तक संबंधित व्यापारियों की सुपुर्दगी में रखी गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पचरा में संचालित किराना दुकान संचालक चारुदत्त जायसवाल के गोदाम में भंडारित 135 बोरी, लगभग 54 क्विंटल धान भी बिना वैध दस्तावेज के पाया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा यहां भी मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक जब्ती की कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा गुरसिया और पचरा में की गई यह कार्यवाही जिले में अवैध धान भंडारण एवं अनियमितताओं पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है।


                          Hot this week

                          कोरबा: मत्स्य पालन से जय गौटिन दाई समूह की आय में बढ़ोतरी

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के विकासखंड पाली के...

                          कोरबा: छत पर सौर संयंत्र से बिजली खर्च में राहत की राह पर दादूराम गुप्ता

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम...

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          Related Articles

                          Popular Categories