KORBA : खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई- अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज

        सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर  सघन जांच की गई। जिस दौरान सितम्बर माह में रेत, मिट्टी व चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 50 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए, जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से 27 प्रकरणों को निराकृत कर 7,28,390 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। शेष प्रकरणों पर भी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसमें सीतामढ़ी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे 11 वाहनों एवं राताखार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहन शामिल हैं। वहीं मिट्टी व रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 1,34,756 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। इस प्रकार सितम्बर माह में खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के कुल 54 प्रकरण दर्ज कर कुल 8, 63,146 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।

        खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज  अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                KORBA : गृह निर्माण मंडल ने चलाया स्वच्छता, वृक्षारोपण और नशामुक्ति जागरूकता अभियान

                सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कॉलोनियों में रहवासियों...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

                विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों...

                Related Articles

                Popular Categories