कोरबा: जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 टीआई सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों का तबादला

            कोरबा: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने नए साल के पहले दिन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 4 थाना प्रभारियों (टीआई) सहित कुल 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।

            इस फेरबदल में 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) भी शामिल हैं।

            तबादला सूची के अनुसार, युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी, मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी और प्रमोद कुमार डडसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

            मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल को शहर के मुख्य थाने सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिविल लाइन थाने में एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट और कोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र आते हैं। मानिकपुर चौकी का प्रभार परमेश्वर राठौर को दिया गया है।

            कई थाना और चौकी प्रभारियों को उनके मौजूदा पदों पर ही बरकरार रखा गया है। इनमें कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल, दर्री थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी,

            पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, रजगामार चौकी प्रभारी लक्षमण खूंटे, पसान थाना, कोरबा चौकी, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव शामिल हैं।

            एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस फेरबदल के माध्यम से थाना और चौकियों में कसावट लाने तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories