कोरबा: लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, कोयले से भरा ट्रेलर बाइक पर पलटा, दादी की मौके पर मौत, दो पोते घायल; ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

              कोरबा: जिले के पसान थाना क्षेत्र में लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो पोते मामूली रूप से घायल हो गए।

              मृतका की पहचान बालकुंवर (62) के रूप में हुई है, जो पसान के धनरास गांव की निवासी थीं। वह अपने दो पोतों के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग की घाटी में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

              कोयले से भरी ट्रेलर बाइक पर पलट गई

              कोयले से भरी ट्रेलर बाइक पर पलट गई

              बुजुर्ग महिला की कोयले में दबने से मौके पर ही मौत

              हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर पलटते ही बाइक सवार तीनों लोग कोयले के ढेर में दब गए। एक पोता कोयले में पूरी तरह दब गया था, जबकि दूसरा सड़क किनारे जा गिरा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की और कोयले में दबे युवक को बाहर निकाला।

              हालांकि, बुजुर्ग बालकुंवर की कोयले में दबने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनके दोनों पोतों को मामूली चोटें आई हैं।

              दो पोते मामूली रूप से घायल

              दो पोते मामूली रूप से घायल

              ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई

              घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

              दूसरे वाहन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया

              हादसे के बाद सड़क पर बिखरे कोयले को दूसरे वाहन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया। मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी मौत की खबर सुनकर शोक में डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि लैंगा-जटगा मार्ग की घाटी में अक्सर तेज रफ्तार भारी वाहन हादसों का कारण बनते हैं।

              स्थानीय लोगों ने कोयला परिवहन में लगे ट्रेलरों की बेलगाम गति पर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण तथा सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ

                              36 युवा फेलोज़ बनेंगे सुशासन के नए वाहक, नीति...

                              रायपुर : बाल विवाह मुक्त और सशक्त समाज की दिशा में सूरजपुर की पहल

                              पंचवटी में जागरूकता शिविर के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों...

                              रायपुर : राज्य सरकार का बड़ा फैसला : सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार

                              सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरूसहकारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories