कोरबा: पवन टॉकीज रेलवे फाटक ओवरब्रिज से कूदा व्यक्ति, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

          कोरबा: शहर में पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

          घायल व्यक्ति की पहचान कोरबा निवासी सुजीत बक्शी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा हुआ था।

          बंद था फाटक

          फाटक बंद था और सामने से एक मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी के आने से पहले ही व्यक्ति ने ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। आवाज सुनकर फाटक पर मौजूद लोग और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे।

          कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। व्यक्ति ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसे 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories