
आयुक्त पाण्डेय की नवाचारिक पहल ’’ मंगल की मस्ती – स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संगम ’’ का एम.पी.नगर गार्डन में हुआ मनोहारी आयोजन, आमजन को दिया गया ’’ बेहतर स्वच्छता – उत्तम स्वास्थ्य ’’ का संदेश
कोरबा (BCC NEWS 24): मंगल की मस्ती – स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संगम का सुंदर आयोजन आज मंगलवार को नगर पालिक निगम कोरबा के महाराणा प्रताप उद्यान में किया गया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने सर्वमंगल टीम के साथ मिलकर संगीतमय योगा प्राणायाम किया, आमजन को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छता व श् ाहर की साफ-सफाई में सभी की सहभागिता का संदेश दिया। आयोजन की अगली कड़ी में सम्पूर्ण उद्यान में साफ-सफाई का कार्य किया गया, आयुक्त श्री पाण्डेय ने टीम के सभी सदस्यों के साथ सफाई कार्यो में अपना श्रमदान दिया। यहाॅं उल्लेखनीय है कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने स्वास्थ्य व स्वच्छता की थीम पर ’’ मंगल की मस्ती – स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संगम ’’ का आयोजन प्रति मंगलवार को किये जाने की नवाचारिक पहल की है, जिसका प्रथम आयोजन आज मंगलवार को निगम के महाराणा प्रताप उद्यान में किया गया, मंगलवार को प्रातः यह आयोजन रखे जाने का उद्देश्य है कि चूंकि मंगलवार को दुकान, प्रतिष्ठान बंद रखें जाते हैं, अतः आमनागरिकबंधुओं के साथ व्यवसायीबंधु तथा उनके परिजन भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता दे सकें एवं सुकून देने वाले संगीतमय योगा-प्राणायाम का आनंद उठाते हुए साफ-सफाई कार्यो में अपना श्रमदान देकर शहर की स्वच्छता में योगदान दे सकें। मंगलवार को प्रातः 7.30 बजे आयोजित उक्त सुंदर आयोजन में आयुक्त श्री पाण्डेय ने सर्वमंगल टीम के साथ संगीतमय योगा-प्राणायाम किया, उत्तम स्वास्थ्य एवं बेहतर स्वच्छता का संदेश दिया तथा उद्यान की साफ-सफाई में श्रमदान किया। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, राहुल मिश्रा, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सर्वमंगल दल के सदस्य डाॅ.दिनेश सोनी, नितिन गुप्ता, जयंत अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, प्रतीक जैन, रवि लालवानी, सागर माखीजा, श्रीमती शोभा केडिया, श्रीमती आभा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि के साथ अन्य सदस्यगण व निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

जहाॅं बेहतर स्वच्छता, उत्तम स्वास्थ्य है, वहीं पर असली सुकून है
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि हमारे आसपास के क्षेत्र में जब बेहतर स्वच्छता होगी, स्वच्छमय वातावरण होगा, हमारा स्वास्थ्य उत्तम होगा, तभी हमें जीवन में असली सुकून प्राप्त होगा। उन्होने कहा कि निगम द्वारा विभिन्न थीम पर प्रति मंगलवार को ’’ मंगल की मस्ती ’’ का आयोजन किया जाएगा, आज प्रथम आयोजन है, जिसमें 100 से ज्यादा नागरिक अपनी सहभागिता दे रहे हैं, आगे और अधिक लोग जुडे़ेगे तथा क्रमशः आयोजन से जुड़ते जायेंगे। उन्होने आयोजन में भाग लेने वाले नागरिकों की टीम को ’’ सर्वमंगल दल ’’ का नाम देते हुये कहा कि सर्वमंगल दल एक ऐसी टीम होगी, जो माॅं सर्वमंगला के आशीर्वाद से कोरबा को स्वच्छतम शहर बनाने में अपनी सहभागिता देगी, आमजन को बेहतर स्वच्छता – उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी, साफ-सफाई में खुद श्रमदान करेगी तथा औरो को भी इसकी प्रेरणा देगी।
जनसहयोग से स्वच्छता के नये आयाम स्थापित कर रहा निगम
इस अवसर पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी ने कहा कि केारबा के सभी नागरिकों के जनसहयोग से नगर निगम केारबा स्वच्छता के नये आयाम स्थापित कर रहा है, स्वच्छता के क्षेत्र में जब से आमजन की सहभागिता प्राप्त होनी शुरू हुई है तभी से कोरबा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश व देश में स्वच्छता के नये कीर्तिमान बन रहे हैं। उन्होने कहा कि शहर की सम्पूर्ण स्वच्छता जनसहयोग के बिना संभव नहीं होगी, जब हम सब नागरिक स्वच्छता के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहेंगे, शहर की स्वच्छता में अपनी सहभागिता देंगे, तो निश्चित रूप से हमारे शहर को देश का नम्बर-1 शहर बनने से केाई नहीं रोक सकेगा। उन्होने कहा कि यह जनसहयोग का ही कमाल है कि हमारे कोरबा ने गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है।
सभापति, आयुक्त पहुंचे स्वच्छता अभियान में, गली-गली भ्रमण कर बेहतर सफाई कार्यो हेतु दिया मार्गदर्शन
नगर पालिक निगम केारबा द्वारा विगत 25 फरवरी से अनवरत रूप से संचालित किये जा रहे स्वच्छता महाअभियान आज भी जारी रहा। अभियान के तेरहवें दिन आज निगम के कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र. 07 धनुहारपारा एवं टीपीनगर जोनंातर्गत वार्ड क्र. 16 पम्प हाउस में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने वार्ड पार्षदों के साथ वार्डो के विभिन्न मोहल्लों, बस्तियों में पहुंचकर गलियों का पैदल भ्रमण किया, किये जा रहे साफ-सफाई कार्यो का सूक्ष्म निरीक्षण किया, बस्तीवासियों से डोर-टू-डोर संपर्क कर उनसे स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो पर चर्चा की, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं पर जानकारी ली। आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्वच्छता कार्यो का निरीक्षण करते हुए नालियों की सतह से सफाई,सड़क किनारे जमी हुई धुल, मिट्टी, बर्म, झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन करने, कीटनाशक दवाओं का पर्याप्त छिड़काव करने आदि के निर्देश दिये। उन्होने सी.एण्ड डी.वेस्ट, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, दुकानों में डस्टबिन न रखने, गंदगी करने व कचरा फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

(Bureau Chief, Korba)




